उधमपुर। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। एनडीपीएस से संबंधित गतिविधियों की सूचना देने के लिए समर्पित मोबाइल नंबर 91039-95039 जारी किया है। आम जनता से अनुरोध है कि वे मादक पदार्थों की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पहल का उद्देश्य मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना है।