फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी-पौनी हाईवे क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। रियासी-पौनी हाईवे कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। सड़क की खराब हालत के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। रमन शर्मा और मोहिंदर कुमार ने बताया कि वे रोजाना रियासी-पौनी मार्ग पर वाहन चलाते हैं। कुछ महीने पहले हुई तेज बारिश के कारण सड़क कई स्थानों से टूट गई है।
विज्ञापन

ठंडा पानी और धनवा मंदिर के नजदीक मोड़ पर सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह धंस चुका है जिससे यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। श्री माता वैष्णो देवी से प्रतिदिन हजारों वाहन शिवखोड़ी की ओर इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि किसी हादसे से पहले ही सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाए। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर सुमित ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें