रियासी। जिला उपायुक्त कुमार अभिषेक ने मिशन युवा की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने विभिन्न बैंकों में ऋण आवेदनों की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटान और प्रक्रिया को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने ऋण स्वीकृति और वितरण के लिए जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति द्वारा अनुमोदित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों के सहयोग से युवा दूतों द्वारा आयोजित जागरूकता और सुविधा शिविरों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी और मिशन युवा के तहत उपलब्ध स्वरोजगार के अवसरों के बारे में युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे और शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बाद में उपायुक्त ने जमाबंदियों के डिजिटलीकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में एडीसी राकेश कुमार, एसीआर नितिन वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संवाद