चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लीजेंड क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला क्लास फेलो के नाम रहा। सोमवार को क्लास फेलो की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी ट्रिपल सी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 92 रन बनाए। फैयाज ने 21 गेंद में 30 रन बनाए। क्लास फेलो के सनी बडू ने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लास फेलो की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को 9.2 ओवर में हासिल कर लिया। बलवीर ने 27 गेंद में 41 रन बनाए। ट्रिपल सी की ओर से सनी ने तीन ओवर में 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया। सनी बडू को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। संवाद