फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी से शिवखोड़ी तक लगे हर-हर महादेव के जयघोष

Tue, 13 Aug 2024 03:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल बाजों के साथ निकली कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी/पौनी। सावन माह के चौथे सोमवार को रियासी नगर के शिव मंदिर नई बस्ती से विशाल कांवड़ यात्रा ढोल बाजों के साथ श्री शिवखोड़ी धाम तक निकाली गई। इस दौरान रियासी से शिवखोड़ी धाम तक हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।
सोमवार सुबह नई बस्ती के शिव मंदिर में बड़ी संख्या में साधुओं पूजा-अर्चना की। साथ ही मंदिर परिसर में लोगों जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पूरा मंदिर परिसर और क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा में शामिल तीन कलशों में जल हरिद्वार से लाया गया था।
विज्ञापन

बाद में कांवड़ यात्रा नई बस्ती से मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे पर पहुंची। यहां से वाहनों में सवार हो कर कांवड़ यात्री श्री शिवखोड़ी धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में नौ जून को पौनी के कंडा में आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
रियासी से रवाना होने के बाद यात्रा का जीरो मोड़, तलवाड़ा और पौनी में लोगों ने फूल बरसा कर और माता की चुन्नी पहना कर किया। दोपहर को रनसू पहुंचने पर सभी लोग पैदल शिव गुफा के लिए रवाना हुए। शाम को यात्रा में शामिल लोगों ने शिवखोड़ी में गुफा के भीतर स्थित प्राकृतिक शिवलिंग का जलाभिषेक किया और पूजा की।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास के नेतृत्व में निकाली गई। वहीं, यात्रा का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप राज दुबे की ओर से हुआ था। इसमें रियासी के अलावा सलाल, अरनास, चिंकाह, पनासा, ठाकराकोट, पौनी और रनसू आदि इलाकों के लोग शामिल हुए। रास्ते में लोगों के खाने के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें