फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंजाब के संदीप ने जीता 124वां पैंथल केसरी दंगल

Tue, 16 Jan 2024 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के राशिद ने ने हरियाणा के पहलवान जतिंदर को हरा कर जीती दूसरी माली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। पैंथल ब्लाक में साेमवार को 124वां वार्षिक पैंथल केसरी दंगल हुआ, जिसे पंजाब के संदीप पहलवान ने मुनीश को हरा कर कब्जा कर लिया। वहीं, दूसरी माली जम्मू राशिद ने हरियाणा के जतिंदर को हरा कर जीती है। दंगल में करीब 35 मुकाबले हुए। दंगल के विजेता संदीप को 61 हजार रुपये नकद, गुर्ज व पैंथल केसरी दंगल का पटका देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दंगल का आयोजन मकर संक्रांति पर श्री स्वामी नित्यानंद दंगल समिति की ओर से किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि डीसी विशेष पॉल महाजन थे। साथ ही संयुक्त सचिव जम्मू-कश्मीर खेल परिषद शिव कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। दूसरा मुकाबला दोमाना अखाड़ा जम्मू के पहलवान राशिद ने जीत कर 41000 की नकद राशि पर कब्जा जमाया है। मुकाबले में हरियाणा के पहलवान जतिंदर को हराया, जिसे तीस हजार रुपये दिए गए। तीसरा मुकाबले में डोडा के नदीम ने हरियाणा के पहलवान बाजिद को हराया है। इसमें नदीम को नकद 50 हजार रुपये और उपविजेता को 18000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम कटड़ा दीपक दूबे, एएसपी विपन चंद्रन, डीडीसी अध्यक्ष पैंथल राजिंदर मेंगी, डीएसपी सुरिंदर सिंह बिलोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें