रियासी। मुख्य बाजार के गणेश मंदिर में विशाल भंडारा छह अप्रैल को होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान विवेक आनंद व पंडित चमन लाल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष गणेश चतुर्दशी पर भंडारा करवाया जाता है। पांच अप्रैल को मंदिर परिसर में रामायण पाठ होगा। इसके साथ ही हवन किया जाएगा। अगले दिन पाठ संपूर्ण कर भंडारे की शुरुआत की जाएगी। लोगों से अपील है कि वह भंडारे में सेवा करने के साथ प्रसाद ग्रहण करें।