फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, नए भवन का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ठाकरा कोट के मता क्षेत्र में राजकीय प्राइमरी स्कूल की इमारत जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। टीन की छत के कारण बारिश में पानी टपकने लगता है। स्थानीय निवासी मुकेश सिंह और बलवीर सिंह ने बताया कि कई वर्षों से दो कमरों की इमारत में स्कूल संचालित हो रहा है। गर्मियों में बच्चों के लिए पढ़ाई करना और भी मुश्किल हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द भवन की मरम्मत करवाई जाए ताकि बच्चों को बेहतर माहौल में पढ़ाई का अवसर मिल सके। वहीं जोनल शिक्षा अधिकारी द्वारका नाथ ने आश्वासन दिया कि जल्द तीन कमरों का नया भवन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें