फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सोमवार से मंदिरों में शुरू हुआ सफाई अभियान

Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। पूजित अक्षत को घर-घर जाकर बांटने का काम संपन्न होते ही सोमवार से नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद मंदिरों को साफ करने का काम का शुरू किया गया। सलाल प्रोजेक्ट के अधिकारिक क्षेत्र ज्योतिपुरम स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सफाई की।
विज्ञापन

नगर के जनाना पार्क के पास स्थित भगवान शिव के मंदिर में श्री दुर्गा नाटक मंडली के सदस्यों ने एक साथ मिल कर सफाई की। इस के साथ ही मंदिर के साथ बने राम भवन को भी साफ किया। मंडली के प्रधान संजीव खजुरिया ने बताया कि आने वाले पास दिनों तक नगर के अन्य मंदिरों में भी सफाई स्थानीय लोगों के साथ मिलकर की जाएगी। वहीं 22 जनवरी को मंदिरों को सजाने का काम भी होगा। श्री गणेश मंदिर के प्रधान विवेकानंद ने बताया कि मंदिर की 20 जनवरी तक सजावट की जाएगी। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा ने कहा कि जिला में जितने भी मंदिर हैं उनके प्रधान, कमेटी के सदस्यों व देखरेख करने वालों को मंदिर सजावट करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें