फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कर्मचारी उतरे झील में, पंजाब से आए मछली चोरों के कई जाल जब्त

विज्ञापन
झील से बरामद जाल के साथ कर्मचारी।  - फोटो : झील से बरामद जाल के साथ कर्मचारी।
विज्ञापन
कठुआ। रंजीत सागर झील में जम्मू कश्मीर के हिस्से से बड़े पैमाने पर हो रही मछली चोरी मामले में विभाग ने देर शाम झील में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्टीमर की मदद से जहां झील में उतरी नाव को खदेड़ दिया गया, वहीं इस दौरान जम्मू कश्मीर की मछलियों को अवैध रूप से पकड़ने के लिए डाले गए जाल भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई अमर उजाला की ओर से प्राथमिकता से मामला उठाए जाने के बाद सामने आई है।
पिछले कई दिनों से लगातार रंजीत सागर झील में मछली चोरी के बीच प्रशासन ने मछली पालन विभाग को स्टीमर उपलब्ध करवाया है। अब तक किनारे से मछलियां लुटते देख रहे कर्मचारियों के पास स्टीमर उपलब्ध होने से अब वे झील में जाकर कार्रवाई कर रहे हैं। उधर, विभागीय टीम की दबिश से मछली चोर भी पंजाब की ओर भाग रहे हैं। दरअसल, विभाग की ओर से झील में स्टीमर उतारा जाना भी खतरे से खाली नहीं है। मछली चोरों ने झील में कई जगह शाम ढलने के साथ ही जाल बिछाए रहते हैं। ऐसे में प्रोपेलर में फंसने से स्टीमर के पलटने और हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम सात बजे के लगभग विभाग के सहायक निदेशक पवन पाल की देखरेख में अभियान शुरू किया गया। स्टीमर को आते देख मछली चोर नाव लेकर पंजाब की ओर निकल गए। उधर, विभागीय टीम ने कई जाल झील से बरामद कर लिए हैं। सहायक निदेशक ने बताया कि जिला उपायुक्त की ओर से व्यवस्था करवाए जाने के बाद मछली चोरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें