रियासी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर को आईआरपी एक बटालियन की ओर से स्थानीय भारतीय विद्या मंदिर हाईस्कूल के सहयोग से रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया।
बटालियन के मुख्यालय से थापा चौक के बाद मुख्य मार्ग से हाथों में तिरंगा लेकर रन फाॅर यूनिटी रैली निकली गई। इसमें बटालियन के कमांडेंट सहित 12 महिला अधिकारी और करीब 100 जवान और स्कूल के 40 विद्यार्थी शामिल हुए। रैली में सभी को एकजुटता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद किया गया।