फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रमजान में फलों की कीमतों में उछाल, रोजेदारों के लिए खरीदारी हुई महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। रमजान का पवित्र महीना शुरू होते ही मुस्लिम समुदाय में खुशी और उत्साह का माहौल है। बाजारों में इबादत और रोजे को लेकर हलचल है। मस्जिदों में नमाज के लिए रौनक बढ़ गई है। घरों में सेहरी और इफ्तार की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन फलों के दाम में एकदम से बढ़ोतरी आ गई है। इस कारण रोजेदारों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इफ्तार के लिए फलों की मांग अधिक रहने के कारण दो दिन में ही दाम बढ़ गए हैं। अधिकांश फलों की कीमत में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी देखी गई है। व्यापारियों का कहना है कि रमजान के दौरान फलों की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में उछाल आता है। ग्राहकों का कहना है कि रमजान के पवित्र महीने में फलों की खरीदारी आवश्यक है। कीमत में अचानक बढ़ोतरी से रोजेदारों के लिए खरीदारी महंगी हो गई है। तसमीन अख्तर, मोवीन बानडे, सकीना बेगम व अन्य ग्राहकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रमजान जैसे पवित्र महीने में व्यापारियों को मुनाफाखोरी से बचना चाहिए और जरूरी वस्तुओं के दाम नियंत्रित रखने चाहिए। बढ़ती महंगाई पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ रही है, ऐसे में फलों के बढ़े हुए दाम ने घरेलू बजट और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

फल और कीमत (प्रति किलो)
संतरा - 150 रुपये
अनार- 150 से बढ़कर 180 रुपये
अंगूर-180 से बढ़कर 200 रुपये
सेब-180 से बढ़कर 200 रुपये
पपीता-50 से बढ़कर 70 रुपये
अमरूद-100 से बढ़कर 120 रुपये

विभाग की टीम समय-समय पर बाजार का दौरा कर जांच करती है। अधिक दाम वसूलने पर दो व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
-कपिल जम्वाल, सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान।


खाने-पीने की वस्तुओं की जांच की जा रही है। अगर कोई गुणवत्ता के साथ छेड़छाड़ या नियमों का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- परवेज अहमद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें