फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में स्लीपर बसों को लेकर विवाद, यूनियन ने दी सड़क जाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर में दिल्ली के लिए स्लीपर बस के संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस यूनियन ने आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


यूनियन प्रधान रशपाल सिंह व प्रबंधक नासिर हुसैन ने स्लीपर बसों के संचालन पर आपत्ति जताते कहा कि सबसे पहले आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लिंक रोड कोई नेशनल हाईवे नहीं है, ऐसे में स्लीपर बसों का संचालन खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने विधायक से सवाल करते हुए कहा कि क्या उन्हें अपने लोगों की चिंता नहीं है। मुद्दे को लेकर हफ्ते पहले आरटीओ को आवेदन भी दिया था लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला। यूनियन ने साफ कहा कि अगर दो दिन के भीतर स्लीपर बसों को बंद नहीं किया तो सख्त कदम उठाया जाएगा। लांदर, पंचैरी, घोरडी और अन्य लिंक सड़कों को जाम कर मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें