फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में कच्चा घर गिरा, सामान मलबे में दबा

विज्ञापन
रामनगर।प्रेम नाथ का ध्वस्त हुआ कच्चा मकान।
विज्ञापन
- पीड़ित ने रामनगर प्रशासन से लगाई आर्थिक मदद की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कुछ दिन से लगातार जारी बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। सड़कें बंद होने से आवाजाही प्रभावित है। अब बारिश लोगों के कच्चे मकान ध्वस्त करने लगी है। ग्रामीणों से प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

कुलवंता ब्लॉक की पंचायत कीया मोड़ कैथा वार्ड नंबर चार के रहने वाले प्रेम नाथ का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया। अंदर पड़ा सारा सामान मलबे में दब गया। इस गरीब परिवार का कहना है कि उन्हें लगभग 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। घर के मालिक ने बताया कि कच्चे मकान के साथ बने टिन वाले घर के पास जमीन खिसक रही है। इससे खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रेमनाथ ने बताया कि लगातार बारिश के कारण ध्वस्त हुए कच्चे घर से छह फुट पीछे टिन वाले मकान के पास जमीन खिसक रही है। उनके छोटे भाई योगराज के मकान की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। ये मकान भी गिरने के कगार पर है। परिवार के सदस्य काफी सदमे में हैं। दिन में किसी तरह गुजारा कर लेते हैं मगर रात को छोटे भाई के घर जाकर रात बिता रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हम भाइयों ने जीवन भर की पूंजी घर बनाने में लगा दी और अब सब बर्बाद हो रहा है। हमारी सरकार और रामनगर प्रशासन से अपील है कि तुरंत आर्थिक सहायता की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें