फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में पार्क की दुर्दशा, फव्वारा बंद, लाइटें गायब, बैठने को बेंच नहीं

विज्ञापन
पार्क के अंदर बंद पड़ा फव्वारा। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। शहर के वार्ड नंबर 10 में बने पार्क के अंदर समस्याओं की भरमार है। बंद पड़ी लाइटों के साथ बच्चों के झूले नहीं लग पाए हैं। बैठने के लिए बेंच तक नहीं लगाए गए हैं वार्डवासियों ने संबंधित विभाग को पार्क के अंदर सभी समस्याओं का समाधान निकालने की मांग की है।
वार्डवासी सुनील जंडियाल, बिन्नू जमवाल, संदीप ठाकुर, ज्योति गुप्ता, ठाकर दास, सुशील शर्मा, गोपाल शर्मा, शक्ति देवी, वंदना देवी अन्य वार्ड वासियों ने बताया नगर पालिका ने 15 वर्ष पहले वार्ड दस में लाखों रुपए की लागत से पार्क तो बना दिया लेकिन इसके रखरखाव के लिए कोई प्रयास नहीं किया।पार्क के अंदर न कोई साफ सफाई करता है और न ही नगर पालिका का कोई कर्मचारी यहां तैनात है। पार्क के अंदर लगा फव्वारा पिछले दस वर्षों से बंद पड़ा है जो पार्क की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहा हे।
विज्ञापन

पार्क में लगी लाइटें कई वर्षों से बंद पड़ी हैं। सुबह व शाम सैर करने वाले लोगों को इस वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है लेकिन रात को पार्क में अंधेरा होने के चलते सांप अन्य कीट का डर बना रहता है, कई बार समस्या का समाधान निकालने के लिए नगर पालिका को अवगत करवाया था लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं निकला गया। वार्डवासियों ने बताया पिछले दो माह पहले नगर पालिका के अधिकारी सेवानिवृत्त होने के बाद रामनगर नगरपालिका का इंचार्ज बीडीओ सतपाल को बनाया गया है। वार्ड वासियों ने विधायक सुनील भारद्वाज से मांग की जल्द वार्ड दस में बने पार्क का दौरा कर समस्याओं का समाधान निकाले।

नहीं लगाए गए बच्चों के लिए झूले
वार्डवासी सुनील जंडियाल ने बताया पार्क में बच्चों के लिए झूले तक नहीं लगाए गए। बच्चे जब पार्क में खेलने आते हैं वहां पर कोई भी झूला ना होने के कारण वे वार्ड नंबर 6 नत्था सिंह पार्क में चले जाते हैं। पार्क में बैठने के लिए कोई बेंच नहीं है।

वार्ड वासी बीनू जमवाल ने बताया कि वार्ड दस में जब पार्क बनाया गया था तब से ही पार्क के अंदर नगर पालिका ने फब्बारा भी लगाया था और यह फब्बारा पांच माह तक चला । इस फब्बारा में पानी के साथ रंग बिरंगी लाइटें भी जागती थी और यह फब्बारा एक आकर्षण का केंद्र भी रहा,लेकिन पिछले 14 वर्षों से यह फब्बारा बंद पड़ा हुआ है। उ
विज्ञापन

कोट....
दो माह पहले मैंने नगर पालिका का कार्यभार संभाला, आज उन्हें समस्याओं के बारे में पता चला है। जल्द ही उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाकर इनका समाधान किया जाएगा।
- सतपाल, इंचार्ज, नगर पालिका, रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें