फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अमरोह गांव में अज्ञात लोगों ने 11 वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
रामनगर।अमरोह मार्ग पर गिरे दो पहिया वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। पंचायत अमरोह गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार देर शाम को 11 वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इनमें दोपहिया वाहन मार्ग पर गिरे हुए मिले। इन वाहनों के मालिकों ने शनिवार की सुबह समाजसेवक जगदीश सिंह के साथ रामनगर थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के मलिक कुलदीप कुमार, प्रताप सिंह, विजय कुमार, जगदीश चंद, कुलदीप शर्मा जोगिंदर शर्मा, सोहनलाल, ठाकुर दास राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को वे सभी लोग अपने घर से थोड़ी दूर मार्ग किनारे हर रोज की तरह अपने वाहन लगाकर घर पर चले गए थे। सुबह जब वापस आए तो आगे कई वाहन मार्ग पर गिरे पड़े थे। वाहनों को नुकसान पहुंचा हुआ था।
विज्ञापन

इन 11 वाहनों में सात मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, एक लोड कैरियर और एक यात्री ऑटो शामिल है। सभी वाहनों को मिला लगभग दो लाख रुपे का नुकसान हुआ है। शनिवार सुबह रामनगर थाने में जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोह गांव के समाज सेवक जगदीश सिंह ने बताया कि एक वर्ष पहले अमरोह गांव में कुछ लोग गाड़ियों से पेट्रोल चोरी किया करते थे और कई बार उन लोगों को पकड़ा भी गया। अब पेट्रोल चोरी होना बंद हो गया और वाहनों को नुकसान पहुंचना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने रामनगर पुलिस प्रशासन से तत्काल इन लोगों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
पीएसआई सतनाम ने बताया कि अमरोह गांव के वाहनों के मालिकों की लिखित शिकायत करवाई है पुलिस की ओर से जांच शुरू की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें