रामनगर। भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। बुधवार सुबह 11 बजे स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता, उप प्रधान रेखा देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल में जूनियर विंग के छात्रों ने संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर यूकेजी कक्षा तक के छात्र माैजूद रहे। संवाद