रामनगर। सोमवार से दिन रात लगातार से हो रही तेज बारिश के कारण रामनगर उधमपुर मार्ग शुक्रवार दोपहर बाद यात्री वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया।
बता दें कि बारिश होने पर सोमवार सुबह से ही रामनगर उधमपुर मार्ग के बीच पड़ता पिंगला माता आधार शिविर कोघ में पहाड़ से पत्थर गिरने की वजह से बंद हो गया था। इस दौरान यात्रियों को पैदल ही सफर तय करके आर पार कर वाहनों में सवार होकर अपनी मंजिल तक पहुंचे।
मार्ग खोलने का प्रयास प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग लगातार कर रही थी। बारिश मार्ग खोलने के लिए बाधा डाल रही थी और मार्ग पर भारी तादाद में पड़े पत्थरों को हटाना संभव नहीं था।
बुधवार सुबह से ही बारिश थमी और विभाग ने जेसीबी लगाकर मार्ग खोलने का प्रयास शुरू कर दिया। वीरवार देर शाम तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग खुल गया लेकिन बड़े यात्री वाहनों के लिए मार्ग बंद रहा। शुक्रवार सुबह से ही विभाग ने दोपहर बाद यात्री वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया।