फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तहसीलदार ने मेडिकल दुकानों का किया निरीक्षण, दस्तावेज जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसीलदार सतीश कुमार ने कस्बे में दवाइयों की दुकानों और फार्मेसियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल स्टोरों पर दस्तावेजों, बिलिंग व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की गहन जांच की।
विज्ञापन

तहसीलदार ने दुकानदारों से लाइसेंस, दवा खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। यह भी देखा गया कि दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं तथा वे सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
तहसीलदार सतीश कुमार ने बताया कि जांच का उद्देश्य नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री रोकना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है। मेडिकल दुकानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राहकों को दवाइयों की सही बिलिंग दी जाए। बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयां न बेची जाएं। लोगों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं दी जाएं। तहसीलदार ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें