रामनगर। रामनगर मुख्य बाजार आज से चार दिन यानी वीरवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र बंगाथीया ने बताया कि गर्मियों के चलते दुकानदारों ने छुट्टियां मनाने का फैसला लिया है। इस कारण दुकानदार अपने परिवार सहित घूमने के लिए जा सकेंगे। इसी दौरान व्यापार मंडल ने सभी दुकानदारों के आदेश का पालन किया और वीरवार से रविवार तक दुकान बंद करने का फैसला लिया था। मुख्य बाजार में सभी दुकानें सोमवार 23 जून को खुलेंगी। संवाद