- दुकान खोली तो भरना पड़ेगा हर्जाना
चिनैनी। चिनैनी कस्बे के व्यापार मंडल की छुट्टियां आज से आरंभ हो रही हैं। इसको लेकर व्यापार मंडल ने व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है कि छुट्टियों के दौरान दुकान न खोलें । चिनैनी व्यापार मंडल की छुट्टियां 19 से 21 जून शनिवार तक रहेंगी, ऐसे में कोई भी दुकानदार छुट्टियों के दौरान दुकान के अंदर किसी भी तरह का मरम्मत कार्य नहीं करेगा।
व्यापार मंडल प्रधान मानिक गुप्ता ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियां व्यापारियों को दी गई हैं, ताकि वह छुट्टियों में परिवार सहित आनंद ले सकें न कि छुट्टियों के दौरान दुकानों पर मरम्मत कार्य करें। उन्होंने सभी को सख्त हिदायत दी है कि छुट्टियों के दौरान दवाई की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी और कोई भी अपनी दुकान नहीं खुलेगा। दुकान खोलने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।