फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूस्खलन की चपेट में आया रिहायशी मकान, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
lरामनगर। तहसील बसंतगढ़ के अंतर्गत पंचायत छत्रराड़ी मोड़ा नडेली में भूस्खलन की चपेट में मकान आने से भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ी क्षेत्र में अचानक पत्थर गिरने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार शाम चार बजे भूस्खलन होने से विजय कुमार का मकान पत्थरों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारों व छत को गंभीर नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मकान खाली था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले भी भूस्खलन हुआ था लेकिन इस बार नुकसान ज्यादा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र का सर्वे कर संवेदनशील संभावित स्थानों की पहचान कर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं। पीड़ित विजय कुमार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें