रामनगर। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर कस्बे की सभी संस्थाओं के साथ गणमान्य लोगों ने मंगलवार को बाइक रैली निकाली गई। इसमें राजपूत सहित डोगरा समाज व युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों की ओर से रैली का स्वागत किया गया।
मंगलवार सुबह नौ बजे सभी लोग कस्बे के टाउनहॉल में जमा हुए। इसके बाद रैली के रूप में सभी लोग महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किड़मू इलाके की तरफ रवाना हुए। वहां पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि दी। रैली सुबह 11 बजे किडमू इलाके से शुरू हुई। महाराजा हरि सिंह का जयघोष करते हुए लोग निम्बला गांव, मुख्य बाजार, बस अड्डे से होते हुए टाउनहॉल पहुंचे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। संवाद