रामनगर। कस्बे में स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। तहसीलदार सतीश कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मार्च पास्ट परेड में एनसीसी कैडेट के साथ सरकारी और निजी स्कूलों के 11 टुकड़ियों ने भाग लिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश नहीं किया गया। एसडीएम राजिंदर सिंह राणा की सड़क हादसे के दौरान हुई मृत्यु और किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना को लेकर कोई रंगारंग कार्यक्रम नहीं हुआ।
स्वतंत्रता समारोह स्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध भी किए गए थे,कार्यक्रम के दौरान मॉडल हॉयर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य उर्वशी परिहार, एसडीपीओ सुल्तान मिर्जा,थाना प्रभारी पुष्पा देवी, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और अलग अलग सियासी पार्टी के नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इसी तरह तहसील कार्यालय में तहसीलदार ने सुबह 7:55 पर तिरंगा झंडा फहराया, बीडीओ कार्यालय में बीडीओ अभलव महाजन ने 7:55 पर तिरंगा झंडा फहराया। रामनगर प्रेस क्लब के प्रधान विनय जंडियाल ने अन्य साथियों के सहयोग से सुबह आठ बजे तिरंगा झंडा फहराया,नगर पालिका कार्यालय में वीडियो इंचार्ज ने कर्मचारियों संग सुबह 8:30 बजे कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। संवाद