फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचे युवक की मौत, स्वजन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रामनगर।युवक की मौत हो जाने पर शिव मंदिर के बाहर मार्ग पर प्रदर्शन करते परिजन। मौके पर पहुंची ए
विज्ञापन
आरोप : युवक को गलत इंजेक्शन लगाए जाने से हुई मौत
विज्ञापन

रामनगर-उधमपुर मार्ग एक घंटे बंद कर किया प्रदर्शन



संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। रामनगर उप जिला अस्पताल में पेट में दर्द का इलाज कराने पहुंचे युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साये तीमारदारों और स्वजन ने अस्पताल की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने रामनगर-उधमपुर मार्ग एक घंटा बंद रखा। स्वजन का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने से युवक की मौत हुई है।
बता दें कि इसके पहले जुलाई में इसी अस्पताल में एक महिला की हालत इंजेक्शन लगाने के बाद खराब हो गई थी जिसकी बाद में मौत हो गई। उस समय भी लोगों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया था। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने से लोग उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जान गंवाने वाले मृतक के स्वजन ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे 22 वर्षीय अभय पुत्र सुमन वार्ड नंबर सात रामनगर ने पेट में दर्द होने की बात कही थी। इसके बाद उसे रामनगर अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच की और इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा। इसके बाद अभय ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर इंजेक्शन लगवाया। इसके थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
अभय की मौत की सूचना कस्बे में फैली तो बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए। सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। स्वजन का कहना है कि उन्होंने अभय की मौत के बारे में अस्पताल प्रशासन से सवाल पूछे लेकिन इनका कोई संज्ञान नहीं लिया गया। स्वजन ने आरोप लगाया कि अभय को गलत इंजेक्शन लगाया गया जिसके कारण मौत हुई है। इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।मृतक युवक के स्वजन के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस के जिला यूथ प्रधान आकाश खारका ने बस अड्डे पर स्थित शिव मंदिर के बाहर उधमपुर मार्ग को एक घंटे तक बंद रखा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, रामनगर अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। इस मामले में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा
लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम स्वाति शिमर और थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि युवक की मौत की गंभीरता से जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर परिजन ने प्रदर्शन समाप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अगर युवक की मौत के बारे में सच सामने नहीं लाया और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन सदस्यीय जांच टीम गठित : बीएमओ

विभाग की ओर से तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। युवक की लीवर डैमेज होने से मौत हुई है। बहरहाल विसरा को जांच के लिए भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- हरविंद्र सिंह, बीएमओ, रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें