फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खो-खो में गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर मिडिल स्कूल जंद्राडी को हराकर बना विजेता

विज्ञापन
कबड्डी में अंक प्राप्त करने की कोशिश करतीं खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के राजाराम सिंह मैदान में चल रही खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को भी जारी रहीं। अंडर-14 वर्ग की करीब 600 लड़कियों ने प्रतियोगिताओं में दम दिखाया।
जिला युवा सेवाएं और खेल अधिकारी रमेश चंद्र की देखरेख में पांच मई को खेलों का आगाज हुआ था। रामनगर जोन में प्रतियोगिता की अध्यक्षता जोनल फिजिकल एजुकेशन अधिकारी पवन कुमार ने की। जोन के 25 सरकारी और एक निजी स्कूल के अंडर 14 वर्ग लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे राजाराम सिंह मैदान में खेल मुकाबले शुरू हुए। इस दौरान खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज और योग के मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

खो-खो के फाइनल में गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर ने मिडिल स्कूल जंद्राडी को 19-7 अंकों से हराया। वॉलीबॉल में गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर ने मिडिल स्कूल डलेर मोड को 2- 1 सेट से हराया। कबड्डी में मिडिल स्कूल जंद्राडी ने गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर को 19-7 अंकों से हराया। शतरंज में हाई सेकेंडरी स्कूल माडता की छात्रा लक्षिता लक्ष्मी ने मिडिल स्कूल बस्सी की छात्रा सिमरन देवी को हराया। योग में हाई स्कूल जंद्राडी की छात्रा अंजली देवी ने मिडिल स्कूल चिगली चोरी की छात्रा सुमन चौहान को हराकर फाइनल मुकाबला जीता ।
विज्ञापन

अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 20 मई को समाप्त होगी। शनिवार सुबह दस बजे अंडर-14 और 17 वर्ग के लड़कों और लड़कियों के क्रिकेट ट्रायल होंगे। इस अवसर पर खेल मास्टर केवल कृष्ण, विश्वनाथ, सुरेंद्र कुमार,कौशल किशोर, सुरेंद्र गुप्ता,रजनी भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें