फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर से दिल्ली के लिए बस सेवा हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामनगर। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रामनगर से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बस रोजाना दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह 5:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में शाम छह बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 10 बजे बस अड्डे पर पहुंचेगी। बस में 42 स्लीपर और आठ सीटों की सुविधा है। स्लीपर का किराया 1300 और सीट का किराया 1000 रखा गया है। बस में आरामदायक सीटों के साथ बाथरूम सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। खासकर व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। चालक विक्की ने बताया कि बस उधमपुर, गोलमेला, मनवाल, दयालचक, रामकोट और छला के रास्ते दिल्ली के लिए जाएगी। लोगों ने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का समय व पैसा दोनों बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें