रामनगर।अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठकर बच्चों को दिखाने का इंतजार करते अभिभावक।
- फोटो : श्री राम बाल भारती इंटर कॉलेज में कला उत्सव प्रतियोगिता के दौरान कत्थक नृत्य करतीं छात्राएं।
रामनगर। उप जिला अस्पताल में पहले दिन बाल रोग विशेषज्ञ आदित्य कुमार ने सोमवार को ओपीडी में लगभग 100 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के आते ही लोग बीमारियों से ग्रसित अपने बच्चों की जांच करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे।
सुबह दस बजे के बाद काफी संख्या में बच्चों संग अभिभावक अस्पताल में पहुंच गए थे उन्होंने ओपीडी में बैठे नवनियुक्त डॉक्टर आदित्य कुमार को बच्चों की जांच करवाई।
विज्ञापन
अस्पताल में आए बच्चों के अभिभावक शिल्पा देवी, सपना कुमारी, पूजा सिंह, पल्लवी शर्मा, रीता वर्मा, कौशल्या देवी अन्य महिलाओं ने बताया रामनगर अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के आने से अब हम अपने बच्चों का इलाज करवा सकेंगेद्ध पहले अस्पताल में बाल रोग डॉक्टर नहीं हुआ करते थे तो हमें भटकना पड़ता था और कई बार उधमपुर जम्मू के अस्पतालों में जाकर अपने बच्चों को इलाज करवाना पड़ता था जिस चलते कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा विधायक सुनील भारद्वाज का आभार प्रकट किया जिन्होंने संज्ञान लेकर लोगों की समस्या का समाधान निकाला और बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करवाई।
कोट..बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल में हर दिन उपलब्ध रहेंगे और अस्पताल में बनी ओपीडी में हर दिन बच्चों की जांच करेंगे। - हरविंदर सिंह, बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग