कटड़ा। धर्मनगरी में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ऑर्चरी अकादमी के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। 17 से 19 अप्रैल तक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई फाइनल एनटीपीसी एनआरएटी प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाया। जूनियर महिला कंपाउंड वर्ग में तीरंदाज संध्या ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। संध्या ने फाइनल में हरियाणा की वरूनी को 145/144 अंकों से हराया। सीनियर पुरुष कंपाउंड वर्ग में हृतिक शर्मा ने भी 9वां स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम की कोच अभिलाषा चौधरी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।