रामनगर। बसंतगढ़ में एक माह से जम्मू-कश्मीर बैंक का एटीएम बंद पड़ा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने शनिवार को बैठक कर समस्या के समाधान की गुहार लगाई।
बैठक समाज सेवक संजय कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे बैठक हुई। संजय कुमार ने बताया कि बसंतगढ़ में जम्मू-कश्मीर बैंक का एक ही एटीएम स्थापित है लेकिन ये एक माह से खराब पड़ी है। इससे उपतहसील के सेना, पुलिस तथा हजारों लोग एटीएम सुविधा का लाभ लेने से वंचित हैं। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया। इससे इलाके के लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
कदवा गांव के निवासी रुकसार अहमद ने बताया कि बसंतगढ़ तहसील में एक ही एटीएम है। इससे हजारों क्षेत्रवासियों को लाभ मिलता था, लेकिन एक माह से एटीएम खराब होने के चलते ग्रामीण इस सेवा से वंचित हैं। बैंक में छुट्टी के दिन और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया खनेड़, लोधरा, पोनारा, मंग, कदवा, बगली, राय चक, शिवगली,बलोता उपरला, गंदटॉप सहित कई गांवों के लिए यह एकमात्र एटीएम है। एटीएम ठीक नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बैंक में पैसे निकालने के लिए कतारों में खड़े होकर घंटों इंतजार करने के बाद पैसे मिलते हैं। इस समस्या को लेकर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की जल्द से जल्द बंद पड़े एटीएम को ठीक किया जाए। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बसंतगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा खोलने की भी मांग उठाई है। बैठक में मोहम्मद सलीम,वरुण कुमार,पूर्व सरपंच सागर चंद,पूर्व सरपंच, शान्तो देवी,कुलदीप कुमार, दर्शना देवी अन्य गणमान्य