यूथ सर्विसेज स्पोर्ट्स एंड स्पोर्ट्स विभाग की ओर से सरकारी डिग्री कालेज में अंडर, 14, 17, 19 आयु वर्ग डिवीजन स्तरीय अंतर जिला वालीबाल प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें नौ जिलों के लगभग 250 के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। रविवार को फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे।
अंडर 14 आयु वर्ग लड़कों के वालीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में जिला रामबन की टीम ने जिला कठुआ की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिला पुंछ की टीम ने जिला उधमपुर की टीम 3-0 से हराकर फाइनल मुकाबले में जगह पक्की की। वालीबाल प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले में जिला रामबन की टीम ने जिला जम्मू की टीम को 3-0 सेट से पराजित किया।
जिला डोडा की टीम ने जिला उधमपुर की टीम को 0-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वालीबाल प्रतियोगिता के अंडर 19 आयु वर्ग लड़कों के मुकाबले में जिला रामबन ने जिला कठुआ की टीम को 3-0 सेट से हराया। जिला उधमपुर की टीम ने जिला सांबा की टीम को 3-2 सेट से हराकर फाइनल मुकाबले के लिए जगह पक्की की। इस मौके पर रवि सिंह, शशि कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र, नवीन शर्मा, संजय शर्मा, पुष्प कुमारआदि खेल शिक्षक उपस्थित थे।