रामबन में सशस्त्र सीमा बल की 14वीं वाहिनी धर्मकुंड द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत रामबन जिला के युवाओं के लिए सेक्टर लेवल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रामबन और गंदोह की टीम के बीच मुकाबला खेला गया।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रियव्रत शर्मा द्वितीय सेनानायक 14वीं वाहिनी शस्त्र सीमा बल के देखरेख में किया जा रहा है। वाहिनी के द्वितीय अधिकारी नरेश कुमार मुख्य अतिथि थे। रामबन के खिलाड़ियों ने गंदोह की टीम को 2-0 से हराकर मैच जीत लिया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट सुभाष चंद्र, डिप्टी कमांडेंट कस्तूरी लाल, असिस्टेंट कमांडेंट पप्पू चकमाए, असिस्टेंट कमांडेंट जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।