फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक संबंध बना तीन हत्याओं की वजह: एसएसपी रामबन

विज्ञापन
अनैतिक संबंध बना तीन हत्याओं की वजह: एसएसपी रामबन
विज्ञापन
कहा-रेयरेस्ट ऑफ द रेयर की श्रेणी में अपराध मानते हुए अदालत में आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे
विज्ञापन

रामबन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रामबन ने वीरवार को खुलासा किया कि बनिहाल के पास एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की नृशंस हत्या के पीछे अनैतिक संबंध मुख्य कारण था।
पत्रकारवार्ता के दौरान एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने बताया कि 8 सितंबर को शाम करीब 4 बजे बनिहाल थाना को सूचना मिली कि रतनबास गांव के पास एनएच 44 पर एक पुलिया के नीचे तीन शव पड़े हुए हैं। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान संदेह हुआ कि आरोपी ने रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल किया हो सकता है। इसके बाद छह टीमों का गठन किया गया और बनिहाल व खारी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित कर जांच की गई। जांच में पता चला कि मृतक महिला और उसके दो बच्चे एक अज्ञात व्यक्ति के साथ खारी रेलवे स्टेशन पर देखे गए थे। स्थानीय चालकों से पूछताछ की गई जिसमें एक चालक ने फुटेज में दिख रहे व्यक्ति को पहचान लिया। चालक ने यह भी बताया कि उस व्यक्ति ने भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया था।
डिजिटल पेमेंट के माध्यम से एक डिजिटल सबूतों की कड़ी बनाई गई जिसने पुलिस को आरोपी तक पहुंचाया। आरोपी की पहचान अनिल कुमार निवासी वार्ड नंबर दो, बहुअरवा पश्चिम चंपारण (मझौलिया), बिहार के रूप में हुई। आरोपी सनशाइन कंस्ट्रक्शन प्रा. लि., वेस्सू मीर बाजार, काजीगुंड, कुलगाम में कार्यरत था।
मृतकों की पहचान : मृतकों की पहचान धनमति देवी (30), पत्नी स्व. नंद किशोर, निवासी वार्ड नंबर तीन, नौवाडीह, सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहा सुहानी कुमारी (9), पुत्री धनमति देवी यश कुमार (5), पुत्र धनमति देवी
हत्या का कारण: विवाह के लिए दबाव : एसएसपी के अनुसार आरोपी अनिल कुमार का पिछले डेढ़ साल से धनमति देवी के साथ अवैध संबंध था। हाल ही में जब धनमति देवी जम्मू पहुंचीं, तो उन्होंने अनिल कुमार पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। चूंकि अनिल पहले से विवाहित था, उसने इस दबाव से बचने के लिए षड्यंत्र रचकर महिला और उसके दोनों मासूम बच्चों की हत्या कर दी।
इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ बनिहाल के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल गठित किया गया है। एसएसपी ने बताया कि भौतिक, डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों को वैज्ञानिक तरीके से एकत्र कर सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना बनिहाल में मामला दर्ज किया है। जांच अभी जारी है और निर्धारित समय सीमा में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। एसएसपी ने यह भी कहा कि जिला पुलिस रामबन इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर की श्रेणी में मानते हुए अदालत में आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें