फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चोरी करने के दो आरोपी दबोचे, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने सोमवार को चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद किया। आरोपियों की पहचान मुदासिर मीर और विकास कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 12 अगस्त को मोहम्मद आमिर ने चंदरकोट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कस्बे में स्थित उसकी दुकान में चोरी की है। एक अन्य मामले में 14 अगस्त को शेख इरशाद अहमद ने अपने घर से घरेलू सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग एफआईआर चंदरकोट पुलिस स्टेशन में दर्ज की गईं।
एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने दोनों चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की। पीएसआई युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी के संबंध में पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्ध व्यक्तियों ने चोरी की बात कबूल की। उनके खुलासे पर दोनों मामलों में चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों चोरों की पहचान मुदासिर मीर और संदिग्ध विकास कुमार के रूप में हुई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को चंदरकोट थाने में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें