खराब मौसम के दौरान भारतीय सेना ने पीर पंजाल में गुज्जर-बक्करवाल समुदायों को राहत और चिकित्सा सह
रामबन। पीर पंजाल क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में खराब मौसम और बादल फटने की घटनाओं के मद्देनजर भारतीय सेना ने गुज्जर-बक्करवाल समुदायों को राहत और चिकित्सा सहायता प्रदान की। सेना के जवानों ने उन्हें कंबल, खाद्य सामग्री, दूध और स्लीपिंग बैग सहित आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के समाधान के लिए एक मोबाइल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल से ऊंचे इलाकों के 40 लोगों को तत्काल राहत मिली। संवाद