चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर एक में पेयजल समस्या को दूर करने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार, रोहित, प्रदीप कुमार ने कहा कि बीते कुछ दिन पहले तेज बारिश के कारण वार्ड नंबर एक में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। ये मंगलवार को भी शुरू नहीं हो पाई। करीब एक सप्ताह पहले से वार्ड नंबर एक के लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को वार्ड में पानी के टैंकर के जरिए लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया गया मगर जो घर दूर थे वहां पानी नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर एक में पानी की सप्लाई तुरंत शुरू की जाए। संवाद