सेना द्वारा उखराल में अंतर-पंचायत वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
रामबन। सेना ने सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उखराल में एक भव्य अंतर-पंचायत वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में उखराल और आस-पास के पंचायती क्षेत्रों से 12 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। शानदार प्रदर्शन के साथ विजेता टीम 15,000 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी अपने नाम की जबकि उपविजेता टीम को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कारों का वितरण उखराल 12 आर आर की ओर से किया गया।
सेना के अधिकारियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन नेतृत्व और भाईचारे की भावना को भी विकसित करते हैं। संवाद