फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनिहाल के रतनबास में पानी में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
बनिहाल के रतनबास इलाके में हादसे वाली जगह जमा लोग और एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामबन। बनिहाल के रतनबास इलाके में मंगलवार को बिसलेरी नाले के तटबंध पर रुके हुए पानी के कुंड में नहाते समय एक किशोर की डूबकर मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोर बिशलारी नदी में नहा रहा था और अचानक पानी की धारा में डूब गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय लोग, पुलिस और स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। किशोर के शव को बाहर निकालकर उसे पहचान और कानूनी औपचारिकताओं के लिए बनिहाल उप-जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
बाद में पुलिस ने मृतक की पहचान असगर हुसैन (16) पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी शाबानबास, तहसील बनिहाल जिला रामबन के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि चिकित्सा और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद मृतक लड़के का शव उसके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच स्थानीय स्वयंसेवकों और गैर सरकारी संगठनों ने इस दुखदायी घटना के लिए रेत माफिया को जिम्मेदार ठहराया है। उन पर बिशलारी नाले के तटबंधों से रेत निकालने और गहरे गड्ढे बनाने का आरोप लगाया है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें