रामबन में आस्किनी उत्सव के साथ हिंदू नववर्ष और नवरात्र का शुभारंभ
रामबन। त्योहारों के सीजन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इलियास खान के निर्देशों के बाद विभिन्न प्रवर्तन विभागों की संयुक्त टीमों ने बाजारों में जांच अभियान चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और बाजार में गुणवत्ता मानकों को सख्ती से लागू करना है।
तहसीलदार दीप कुमार के मार्गदर्शन में विशेष टीम ने बाजारों का औचक निरीक्षण किया। उन खाद्य पदार्थों पर विशेष ध्यान दिया जो जल्दी खराब हो सकते हैं। जांच के दायरे में मुख्य रूप से मटन, चिकन, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों जैसी आवश्यक वस्तुओं को रखा गया। अधिकारियों ने दुकानों पर जाकर स्टॉक की गुणवत्ता देखी।
टीम ने दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए कि वे दुकानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि हर दुकान पर निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित हो, ताकि ग्राहकों से अधिक वसूली न की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों की आड़ में जमाखोरी या मुनाफाखोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद