फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में निकाली भव्य रैली, महाराजा हरि सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
रामबन में महाराजा हरि सिंह जी की 130वीं जयंती पर राजपूत समुदाय द्वारा भव्य रैली और समारोह का आय
विज्ञापन
रामबन। डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह जी की 130वीं जयंती पर अमर क्षत्रिय (राजपूत) सभा ने मंगलवार को एक भव्य रैली निकाली गई और एक गौरवशाली समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजपूत समुदाय के सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों व युवाओं ने भाग लिया और जम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह जी को एक प्रगतिशील शासक और सामाजिक सुधारों के प्रबल समर्थक के रूप में याद किया जाता है। उनके शासनकाल में उन्होंने अस्पृश्यता की समाप्ति, सर्वजन शिक्षा के प्रचार-प्रसार और विधि-व्यवस्था की स्थापना जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए, जिनसे रियासत की आधुनिकता और सामाजिक उत्थान को दिशा मिली।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रेरणादायक भाषण और भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने महाराजा के सामाजिक-राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को बनाए रखने के प्रति सभा की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ताओं में राजपूत सभा के अध्यक्ष करन देव सिंह, विधायक अर्जुन सिंह राजू तथा नरेन सिंह जम्वाल (अध्यक्ष, ट्रस्ट जम्मू-कश्मीर) शामिल रहे। उन्होंने युवाओं को महाराजा हरि सिंह के प्रेरणादायक जीवन और उनके सुधारात्मक कार्यों से अवगत कराने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान सभा ने युवा सशक्तीकरण, शैक्षिक सहायता, और राजपूत सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु कई नई पहल की घोषणा भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें