गुरुद्वारा यादगर संत मेला सिंह बटोत में गुरमत समागम का आयोजन किया गया
- फोटो : संवाद
रामबन। रविवार को गुरुद्वारा यादगर संत मेला सिंह बटोत में 66वें गुरमत समागम का आयोजन रविवार को किया गया। यह कार्यक्रम डेरा नंगली साहिब पुंछ के महंत मंजीत सिंह के तत्वाधान में हुआ।
पंजाब, श्रीनगर और जम्मू के प्रमुख रागी जत्थों ने कीर्तन किया। हेमकुंट साहिब के ग्रंथी ज्ञानी गुरप्रीत सिंह और पूर्व प्रमुख ग्रंथी, दरबार साहिब ज्ञानी जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
उपायुक्त रामबन, मोहम्मद अलयास खान, उपायुक्त डोडा एस हरविंदर सिंह, एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता और पूर्व विधायक रामबन डॉ. चमन लाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। महंत मंजीत सिंह ने एसएसपी व उपायुक्तों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जनता की मांग को स्वीकार करते हुए डीसी, रामबन ने गुरुद्वारा परिसर में एक हैंडपंप लगाने का आश्वासन दिया।