रामबन। सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी) ने मिशन युवा पहल के तहत उद्यम जागृति 4.0 पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसका उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. रोमेश कुमार अत्री के संरक्षण में किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए ताकि छात्रों में उद्यमशीलता की भावना विकसित हो और करियर के अवसरों का विस्तार हो सके। प्रो. अर्जुन गुप्ता ने संसाधन व्यक्तियों सत्यम सिंह राजू और हर्षित खजूरिया सहित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
सत्र के दौरान संसाधन व्यक्तियों ने मिशन युवा प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. राम प्रकाश द्वारा किया गया तथा सफल संचालन डॉ. अनुज गुप्ता ने किया। अंत में डॉ. वरुण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। संवाद