फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में पदयात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। डीसी मोहम्मद इलियास खान ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत पदयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। पदयात्रा 11 अप्रैल को होगी जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

योजना के अनुसार पदयात्रा डीपीएल से शुरू होकर जिला प्रशासनिक परिसर मैत्रा में संपन्न होगी। उपायुक्त ने नागरिकों, युवाओं और नागरिक समाज से अपील की है कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी अनिवार्य है।

यह कार्यक्रम नशा मुक्ति जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा जम्मू के एमए स्टेडियम से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की कार्ययोजना की समीक्षा की और सभी उपमंडलों, तहसीलों और पंचायतों में एक साथ अभियान शुरू करने का जोर दिया। छात्रों, स्वयंसेवकों और जनप्रतिनिधियों को जनआंदोलन से जोड़ने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें