फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीआईजी डीकेआर रेंज ने रामबन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

विज्ञापन
डीआईजी डीकेआर रेंज ने रामबन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया
विज्ञापन
रामबन। 24 से 27 अगस्त तक खराब मौसम के कारण रामबन के इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद डीकेआर रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने वीरवार को स्थिति का आकलन करने और बचाव एवं राहत प्रयासों की समीक्षा के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन


यह दौरा चंद्रकोट से शुरू हुआ, जहां डीआईजी डीकेआर के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अरुण गुप्ता, जिला आयुक्त (डीसी) मोहम्मद अलयास खान, एडीसी रामबन और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य सरकारी प्रतिनिधि मौजूद थे। टीम ने चंद्रकोट स्थित 84वीं बटालियन (बीएन) के मुख्यालय का निरीक्षण किया, जहां बाढ़ से हुए नुकसान का गहन मूल्यांकन किया गया। इस आकलन के बाद डीआईजी ने मौजूदा स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
इसके बाद डीआईजी ने मैत्रा-कौबाग क्षेत्र का दौरा किया। यहां बाढ़ के कारण स्थानीय घरों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने निवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी चिंताओं और शिकायतों को सुना। उन्होंने प्रभावित समुदायों की जरूरतों को पूरा करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने राष्ट्रीय राजमार्ग को हुए नुकसान का भ्की लन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें