फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सभी स्पिलवे गेट खोले, चिनाब नदी के किनारों से दूर रहें लोग

विज्ञापन
बारिश और चंद्रकोट स्थित बीएचईपी बांध के जलाशय में जमा अतिरिक्त पानी की निकासी के बाद बांध के सभ
विज्ञापन
रामबन। पिछले कुछ दिनों से चिनाब क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और चिनाब नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वीरवार को रामबन जिले के बगलिहार बांध में जमा अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए बीएचईपी के सभी स्पिलवे गेट खोल दिए गए।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर राज्य विद्युत विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता मैकेनिकल डिवीजन, बगलिहार जल विद्युत परियोजना चंद्रकोट ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय रामबन को सूचित किया है कि बगलिहार जल विद्युत परियोजना के स्पिलवे गेट वीरवार सुबह 10 बजे अचानक खोल दिए गए हैं जिससे नीचे की ओर चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
अतिरिक्त जजा मजिस्ट्रेट रामबन ने जनता के लिए एक परामर्श जारी किया है जिसमें कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इस अवधि के दौरान नदी के किनारे आम जनता, वाहनों, राफ्टिंग और मवेशियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करना उचित समझा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें