फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भाजपा ने रामबन में तिरंग रैली निकाल दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
भाजपा ने 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में, जिला मुख्यालय रामबन में तिरंग रैली का आयोजन कि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामबन। 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला इकाई रामबन ने शनिवार को जिला मुख्यालय रामबन में तिरंग रैली निकाली। इस अवसर पर पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष, रामबन, नीलम कुमार लंगेह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता डाक बंगला में एकत्रित हुए और कारगिल के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस रैली में बटोत, चंद्रकोट, मैत्रा, राजगढ़ मंडलों के स्थानीय भाजपा नेताओं के अलावा रामबन जिले के अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं ने भाग लिया।
बाद में उन्होंने एक तिरंग रैली निकाली जो शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। वे कारगिल शहीदों के पक्ष में नारे लगा रहे थे। भाजपा रामबन के जिला अध्यक्ष नीलम कुमार लंगेह ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को याद करने के लिए कारगिल विजय दिवस मना रहा है। लंगेह ने आगे कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को जिसे कारगिल युद्ध के बारे में बहुत कम जानकारी है। यह याद दिलाना है कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों से देश को बचाया था।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें