रामबन। बनिहाल काजीगुंड सुरंग के अंदर मंगलवार दोपहर को एक कार के क्रेन से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक कार सुरंग के अंदर काम कर रही क्रेन के साथ टकरा गई। कार में सवार लोग बनिहाल से कश्मीर जा रहे थे। पुलिस ने मृतक की पहचान तारिक अहमद पुत्र अब्दुल अजीज वानी निवासी हरबैर कसकूट बनिहाल के रूप में की है। वह स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी था। अन्य तीन घायलों को एसडीएच बनिहाल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
तीन घायलों की पहचान मिसरा बेगम पत्नी स्वर्गीय अजीज वानी, वजेरा बेगम पत्नी मोहम्मद इकबाल वानी और शिजा अख्तर पुत्री मोहम्मद इकबाल वानी के रूप में की है। तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। वे जीएमसी अनंतनाग में भर्ती हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बनिहाल काजीगुंड सुरंग के अंदर एक व्यक्ति की मौत