फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनिहाल में दो सड़क दुर्घटनाओं में नौ घायल

विज्ञापन
84वीं बटालियन सीआरपीएफ, बूम चंद्रकोट, रामबन में सीआरपीएफ स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन
रामबन। बनिहाल के चंबलवास और मांगित इलाकों में शनिवार देर रात और रविवार को हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे, लीवेरा चमलवास से बनिहाल जा रहा एक लोड कैरियर लीवेरा मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने एनजीओ बनिहाल के स्वयंसेवकों की मदद से तीनों घायलों को बनिहाल अस्पपताल पहुंचाया।
पुलिस ने घायलों की पहचान ताहिर अहमद मलिक (19) , बहार अहमद (36) और मजीद मलिक (22) के रूप में की है। सभी चमलवास, बनिहाल के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे डोबा चपनारी से मंगित की ओर जा रहा एक तेज टाटा मोबाइल वाहन नवां डोबा टॉप लिंक रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बनिहाल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों की पहचान सबजार अहमद (24), शकीला बेगम (30) पत्नी बिलाल अहमद, समीरा अख्तर (10) पुत्री बिलाल अहमद, अमीना अख्तर (6) पुत्री बिलाल अहमद, शिजान अहमद (2) बिलाल अहमद और बिलाल अहमद (30) निवासी मंगत के रूप में की है। संवाद

84वीं बटालियन सीआरपीएफ, बूम चंद्रकोट, रामबन में सीआरपीएफ स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें