फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाहरी राज्यों से आए लोगों के सामान बेचने पर व्यापार मंडल ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे में बाहरी राज्यों से आए लोगों द्वारा बाजारों में कई तरह का सामान बेचे जाने पर रामनगर व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। वीरवार को मंडल ने रामनगर प्रशासन से मांग की इन लोगों के समान की जांच की जाए अन्यथा मंडल कड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगा।
वीरवार दोपहर दो बजे व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर कुमार बंगाथीया के नेतृत्व में स्थानीय दुकानदारों का शिष्टमंडल एसडीएम स्वाति शिमर से मिला और व्यापारियों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। एसडीएम ने आश्वासन दिया समस्या का जल्द हल होगा। बंगाथीया ने कहा कि कस्बे में बाहरी राज्यों के लोगों की ओर से कई तरह का समान बेचा जा रहा है। इससे व्यापारियों का काम खत्म हो रहा है। प्रशासन ने इन लोगों को मंजूरी कैसे दे दी। इसे जल्द रद्द किया जाए।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि भारी बारिश और मार्ग बंद रहने से व्यापारी पहले ही कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। आने वाले त्योहारों को लेकर स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है लेकिन इन लोगों के आने से सभी व्यापारी मायूस हो गए हैं अगर ऐसा ही चलता रहा व्यापारी सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान विनोद खजूरिया ने कहा कि मुख्य बाजार में कई दुकानदारों ने नगर पालिका की कई दुकानें पगड़ियों पर ली है। इन दुकानों का किराया 5000 प्रति माह है। हर दुकानदार आयकर सरकार को अदा करता है लेकिन बाहरी राज्यों से आए लोगों द्वारा बेचे जा रहे सामान की कोई जांच नहीं होती। इनके सामान के बिल तक देखे नहीं जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें