महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुटटी की घोषणा किए जाने की मांग करते युवा। संवाद
- फोटो : KATRA
कटड़ा। पिछले कई दिनों से जम्मू संभाग में मांग उठ रही हैं की 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी की घोषणा सरकार की ओर से की जाए। इसको लेकर सोमवार को जम्मू बंद के समर्थन में धर्मनगरी कटड़ा के राजपूत युवाओं ने अध्यक्ष सोहन चंद की अध्यक्षता में हाथ में बैनर लेकर मुख्य बस स्टेंड के फव्वारा चौक पर जम कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
वहीं, अध्यक्ष का कहना हैं कि पहले कश्मीर के हुक्मरानों ने जम्मू के लोगों के साथ अन्याय किया और आज तक महाराजा की जयंती पर छुट्टी की घोषणा नहीं की। अब बीजेपी को केंद्र सरकार में आए आठ वर्ष से ज्यादा समय बीत चुका है, इसके बाद भी हमें अपने हक के लिए आज भी लड़ना पड़ रहा है। उनका कहना हैं कि आने वाले दिनों में छुट्टी की घोषणा नहीं हुई तो कटड़ा से भी युवा जम्मू में राजपूत सभा के सदस्यों के साथ मिलकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। युवाओं ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस मौके पर रजत गंड़ोत्रा, भानु प्रताप सिंह, विवेक राय, क्रीश, शुभम बजीर, संजीव चंद, संजीव कुमार, अद्रश ठाकुर, प्रींस राजपूत, बलवंत सिंह, विजय चंद, रजत ठाकुर, साहिल ठाकुर, प्रीतम सिंह, मनिश शर्मा आदि बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।